14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
कश्मीर: सांबा में भीषण सड़क हादसा, पांच की दर्दनाक मौत और सात घायल
Play video

कश्मीर: सांबा में भीषण सड़क हादसा, पांच की दर्दनाक मौत और सात घायल

कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों के दर्दनाक मौत की खबर है, वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Google source verification

image

Kiran Rautela

May 26, 2018

नई दिल्ली। कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों के दर्दनाक मौत की खबर है, वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रात को लगभग दो बजे हुआ, जब कश्मीर से पंजाब की ओर जा रही इनोवा कार नंबर डीएल4सीएई- 6465, डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा इतना खतरनाक और जोरदार था कि गाडी़ के परखच्चे उड़ गए। यहां तक की हादसे की आवाज लगभग पांच सौ मीटर दूर पुलिस स्टेशन तक चली गई। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को कार से बाहर निकाला। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की भी मौत हो गई। वीडियो में देखें दर्दनाक हादसे का मंजर-