रांची। ये वीडियो झारखंड के दुमका जिले का है, जहां पर अतिक्रमण को हटाने के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल, दुमका में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को निगम के अधिकारी एक अवैध निर्माण को गिराने के लिए दुमका के हंसडीहा क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन अतिक्रमण को हटाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान इमारत ढहने की वजह से क्रेन का ड्राइवर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इमारत को ढहाने के दौरान पूरी बिल्डिंग क्रेन पर आ गिरी। इस हादसे में क्रेन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।