22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
रेप पर धर्म की राजनीति से भड़के अभिनेता एजाज खान, बदल लिया अपना नाम
Play video

रेप पर धर्म की राजनीति से भड़के अभिनेता एजाज खान, बदल लिया अपना नाम

रेप की घटानाओं से परेशान होकर अभिनेता एजाज खान अपने एक लाइव वीडियो के दौरान खुद का नाम बदल कर 'एजाज इंडियन खान' कर दिया है।
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Apr 28, 2018

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता एजाज खान एकाबर फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसबार उनके बयान की निंदा नहीं बल्कि जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल देश के कई राज्यों से बच्चियों और महिलाओं से हो रही दुष्कर्म की घटना और उसके बाद उसे धर्म से जोड़कर हो रही राजनीति से परेशान होकर एजाज ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने एक लाइव वीडियो के दौरान खुद का नाम बदल कर ‘एजाज इंडियन खान’ कर दिया है।

धर्म के नाम पर दुष्कर्म
एजाज ने अपने वीडियो में बताया कि पिछले दिनों उनकी कुछ विदेशी नागरिकों से मुलाकात हुई। उन लोगों ने भारत की सभ्यता, सद्भाव और त्यौहारों की जमकर तारीफ की। लेकिन उन्हीं लोगों ने भारत में फैल रही सांप्रदायिक तनाव को लेकर चिंता भी जताई। खान ने कहा कि हम ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोग एक दूसरे से ही लड़ रहे हैं। जिसकी शिकार हमारे अपने बीच की मासूम बच्चियां हो रही हैं। उनका रेप किया जा रहा है। अगर आज किसी मुद्दे पर एकजुट होने की जरूरत है तो वो है रेप की समस्या।

यह भी पढ़ें: कठुआ गैंगरेप: ‘वो बच्ची वैष्णो देवी का रूप थी, कोई ऐसी दरिंदगी कैसे कर सकता है’

हम रेप में ढूंढ रहे धर्म: एजाज
एजाज खामन ने आगे कहा कि मैं आज एजाज इंडियन खान बनकर बात कर रहा हूं। हम रेप में भी धर्म खोजने लगे हैं। हम किस मोड पर समाज को लेकर आ गए हैं। रेप कहीं भी हो, किसी का भी हो..ये गलत है। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसकी साथ ही एजाज खान ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद का नाम ‘एजाज इंडियन खानl कर दिया है।