23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Play video

असम को मिला पहला ट्रांसजेंडर न्यायाधीश, स्वाति बरुआ ने शुरू किया लोक अदालत में काम-काज

असम को उसका पहला ट्रांसजेंडर न्यायाधीश मिल गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 Jul 2018, 8:55 AM IST

गुवाहाटी। असम को उसका पहला ट्रांसजेंडर न्यायाधीश मिल गया है। स्वाति बरुआ ने शनिवार को एक लोक अदालत के जज के रूप में अपना काम शुरू कर दिया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर का यह राज्य देश का तीसरा ऐसा राज्य बन जाएगा जहां ट्रांसजेंडर न्यायाधीश हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ट्रांसजेंडर न्यायाधीश हैं। उन्हें इस पद पर कामरूप (मेट्रो) जिला विधिक सेवाओं द्वारा नियुक्त किया गया है।

जब उनसे उनकी नियुक्ति के बारे में पूछा गया तो बरुआ ने अपने संघर्ष यात्रा के बारे में बताया कि कैसे उनका चयन हुआ और कैसे उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के फैसले को सही तरीके से लागू करने के लिए मजबूर किया।