26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
बिहार: नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर मधुबनी पेंटिंग ने मचाई धूम, दुनिया भर में मिथिला संस्‍कृति बनी चर्चा विषय
Play video

बिहार: नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर मधुबनी पेंटिंग ने मचाई धूम, दुनिया भर में मिथिला संस्‍कृति बनी चर्चा विषय

मधुबनी पेंटिंग से सजी बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा से चलकर नहई दिल्‍ली पहुंची।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Aug 2018, 9:46 AM IST

नई दिल्‍ली। लोककला और लोक संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल ने नई पहल की है। इस पहल के तहत दुनिया भर लो‍कप्रिय मधुबनी पेंटिंग को ट्रेन के जरिए प्रचार प्रसार का अभियान शुरू किया गया है। इस योजना के तहत दरभंगा से चलकर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति नई दिल्‍ली रेलवे पहुंची, यात्री ट्रेन को मधुबनी पेंटिंग से सजा देखकर अचंभित हो उठे। प्‍लेटफॉर्म पर दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कहा कि बहुत खूब। भारतीय रेल का यह प्रयास सराहनीय है। फिर मधुबनी पेंटिंग है ही ऐसी चीज की भी व्‍यक्ति का यह पंसद आ जाता है। इस पेंटिंग में छुपी प्राकृतिक सुंदरता और सहजता इसकी जान है जो सबको बरबस आकर्षित करने में सक्षम है।


आपको बता दें कि भारतीय रेल ने मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने को लेकर नई पहल की है। इसके तहत बिहार की ट्रेनों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया जाएगा। इस योजना के तहत बिहार संपर्क क्रांति को पहले मधुबनी पेंटिग से सजाया गया और उसके बाद दरभंगा से इसे रवाना किया गया। जो गुरुवार को नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंची थी। इसका मकसद दुनिया भर मधुबनी पेंटिंग को लोकप्रिय बनाना है।