
नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी की 549वीं जयंती पर केंद्र सरकार सिख समुदाय के लोगों को तोहफा देने जा रही है। केंद्र सरकार ने पंजाब के गुरदासपुर से करतापुर साबिब तक कॉरिडोर निर्माण वाली योजना को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को घोषणा की। अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘कैबिनेट ने गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर को बनाने और उसके विकास के लिए मंजूरी दी है।’