11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
राजीव गांधी जयंती: राहुल-सोनिया समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
Play video

राजीव गांधी जयंती: राहुल-सोनिया समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

राहुल गांधी ने अपने पिता को एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति बताया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:45 AM IST

नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हैं। देश के सबसे युवा पीएम की 75वीं जयंती पर उनके समाधि स्‍थल पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के अन्‍य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि वह एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा है। उन्‍होंने कहा, ‘मुझे उनके साथ बिताया गया समय याद है और भाग्‍यशाली था कि कई जन्‍मदिन उनके साथ मनाएं जब वह जिंदा थे। उन्हें बहुत याद करता हूं लेकिन वह मेरी यादों में हैं।