
नई दिल्ली। देश की सुप्रीम जांच एजेंसी CBI में चल रहे घमासान को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। एक दिन के अंदर ही विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने मोदी सरकार पर धड़ाधड़ हमले बोले हैं। कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और वाम दलों ने केंद्र सरकार को CBI में चल रहे विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी ने सीबीआई की आजादी में आखिरी कील ठोंक कर उसे दफन कर दिया, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी बोलीं कि सीबीआई अब बीबीबाई बन चुकी है।