15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: कोरोना वायरस की तैयारी अधूरी, झूठे साबित हो रहे सरकार के दावे
Play video

VIDEO: कोरोना वायरस की तैयारी अधूरी, झूठे साबित हो रहे सरकार के दावे

मार्केट में मास्क की बेहद कमी को लेकर पब्लिक में पैनिक हॉस्पिटल में मेडिकल स्टॉफ तक के पास भी नहीं मास्क देश में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामलों आए सामने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Mar 2020, 4:39 PM IST

नई दिल्ली। चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस ( Coronavirus ) अब दुनिया भर के देशों के लिए चिंता के विषय बना है। भारत में कोरोना ( Coronavirus in india ) के अब तक 28 मामले सामने आए हैं। वहीं, केद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) से निपटने के इंतजाम आधे-अधूरे साबित होते दिखाई पड़ रहे हैं। पत्रिका डॉट कॉम के रिपोर्ट विवेक श्रीवास्तव ने जब हॉस्पिटल्स और दवाई मार्केट जाकर सरकार के इंतजामों की पड़ताल की तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। मार्केट में न पर्याप्त मात्रा में मास्क की उपलब्धता है और न कोई कंट्रोल। आम तौर पर एक से दो रुपए में बिकने वाला मास्क अब 15 से 20 रुपए में मिल रहा है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया ( RML ) का हाल ऐसा है कि खुद स्टॉफ के पास मास्क तक नहीं हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दावा किया गया था कि तीन लाख से ज्यादा N95 मास्क का इंतजाम सरकार की ओर से किया गया है। दिल्ली के 25 अस्पतालों में 230 बेड का भी इंतजाम किया गया है। मेडिकल स्टाफ को आठ लाख मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत