30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
रक्षा विशेषज्ञ बोले, युद्धविराम का उल्‍लंघन कर पाकिस्‍तान ने भारत के भरोसे को तोड़ा
Play video

रक्षा विशेषज्ञ बोले, युद्धविराम का उल्‍लंघन कर पाकिस्‍तान ने भारत के भरोसे को तोड़ा

रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान ने बार-बार भारत के विश्वास तोड़ने का काम किया है।
Google source verification

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन जारी है। इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा विशेषज्ञ अनिल गुप्ता ने पाक की तरफ से जारी युद्धविराम के उल्लंघन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उस पर भरोसा करना खुद को धोखा देना है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने वादे से मुकरे पाक ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है। इसकी निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने पाकिस्तान को कायर देश की संज्ञा दी है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान डरपोक देश है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। हम उसकी तरफ से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन की निंदा करते हैं।