
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुद्ध पानी की किल्लत दूर करने के लिए सिंगापुर मॉडल लागू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी के कोरोनेशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। यहां केजरीवाल ने कहा कि हम हालात को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बोर्ड पानी की उपलब्धता अगले दो वर्षो में 15 से 20 फीसदी और पांच वर्षो में 50 फीसदी बढ़ाने के लिए कई परियोजना शुरू करने जा रहा है।