
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी इलाकों में अभी बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे बुरा हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है। यहां चल रही शीत लहर ने लोगों की तौबा करा दी है। आलम यह है कि रात होते ही बेसहारा व बेघर लोग रैन बसेरों में आश्रय तलाश रहे हैं।