
नई दिल्ली। किसान क्रांति पदयात्रा के चलते भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हजारों की तदाद में किसान दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कि भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने किसानों को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया है। इस बीच दिल्ली में घुसने की जिद पर अड़े किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया है। वहीं, पुलिस बल ने आंदोलनकारी किसानों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया है। इस पर भी जब किसान नहीं मानें तो फोर्स ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प भी हो गई है। इस बीच कई किसान घायल हो गए हैं।