
नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मियंट ( President of Myanmar U Win Myint ) चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। यू विन मियंट ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस ( Hyderabad House ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रपति यू विन मियंट राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) को श्रद्धांजलि दी।