नई दिल्ली। पत्रिका कीनोट सलोन में मशहूर फैशन डिजायनर आसिफ शाह ने कहा कि इस समय फैशन इंडस्ट्री सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। कोविड के बाद सबसे पहले डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म बदलना होगा। प्राइसिंग पर काम करना होगा। साथ ही कस्टमर को भरोसा दिलाना पड़ेगा कि ये कपड़े इको फ्रेंडली और सैनेटाइज किए हुए हैं, ये ऑरगेनिक कपड़े हैं। सबसे बड़ी बात कि कीमत में बदलाव करके डिजाइनिंग करनी पड़ेगी। आसिफ शाह ने बताया कि एक बात तो तय है कि कोविड के बाद आने वाला वक्त पुराने जैसा नहीं होगा। लाइफ स्टाइल के साथ-साथ देश की फैशन इंडस्ट्री में बड़े बदलाव दिखाई देंगे।