
तापी। देश के कई राज्यों में हो रही तेज बारिश ने हालात असामान्य कर दिए हैं। यहां तक कि कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। सबसे खराब हालात महाराष्ट्र, बिहार के हैं। गुजरात में शनिवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। आलम यह है कि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। आपको बता दें कि मौसम विभाग में दक्षिण गुजरात, पूर्व-मध्य गुजरात व सौराष्ट्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी।