6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
विजय माल्या के बयान पर बोले जेटली- मिला तो था लेकिन बात नहीं हुई
Play video

विजय माल्या के बयान पर बोले जेटली- मिला तो था लेकिन बात नहीं हुई

जेटली ने कहा कि माल्या से राज्यसभा में बतौर सदस्य मुलाकात हुई थी। वे कुछ सेटेलमेंट की बात कर रहे थे लेकिन मुझे उनके बारे में पहले से पता था इसलिए बगैर बात किए वहां से निकल गया।
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 12, 2018

नई दिल्ली। भगोड़े विजय माल्या का वित्त मंत्री से मिलने वाले बयान के तुरंत बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली का बयान आया है। जेटली ने कहा कि माल्या से राज्यसभा में बतौर सदस्य मुलाकात हुई थी। वे कुछ सेटेलमेंट की बात कर रहे थे लेकिन मुझे उनके बारे में पहले से पता था इसलिए बगैर बात किए वहां से निकल गया। जेटली ने कहा मैंने कभी भी माल्या को मीटिंग के लिए समय नहीं दिया है।

बता दें कि करोड़ों रुपये की बैंक धोखाखड़ी के मामले में वांछित भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या ने बुधवार को दावा किया कि 2016 में भारत छोड़ने से पहले उसने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। माल्या ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर पत्रकारों से कहा कि मेरी जेनेवा में एक बैठक प्रस्तावित थी। भारत छोड़ने से पहले मैंने वित्तमंत्री से मुलाकात की थी..बैंकों के साथ मामला निपटाने का अपना प्रस्ताव मैंने दोहराया था। यह सच है।