
नई दिल्ली। आईएसआई (इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असद दुर्रानी की विवादित किताब ‘द स्पाई क्रॉनिकल्स’ रॉ को लेकर हुए विरोध के बाद जहां एक ओर उनको लेकर पाबंदियां लगाने की तैयारी चल रही, वहीं दूसरी ओर पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलट दुर्रानी के समर्थन में आगे आए। उनके पुस्तक में लिखे गए उनके विचारों पर पूर्व आईएसआई के प्रमुख असद दुर्रानी का समर्थन करते हुए उनके पूर्व सह-लेखक और पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी एएस दुलट ने कहा कि किताब में उनकी यादें और उनकी धारणाएं थीं।