
नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान सोमवार को पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने संसद के सामने बेरोजगारी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को ठगा है। हर साल दो करोड़ नौकरी देेने के वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया है। सांसदों ने इस दौरान हाथ में तख्ती ली हुई थी। इस पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगाए।