
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Union Minister dr. Harsh vardhan ) ने राजधानी में हेल्थ कैंप ( health camp ) का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की ओर से शुरू किए गए इस शिविर में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर-जनित रोगों (VBDs) को रोकने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ये शिविर जन-जागरूकता अभियान ‘जागृत अभियान’ के तहत शुरू किया है। शिविर में रोगों से उपाय और नियंत्रण के बारे में जानकारी दी जाएगी।