
नई दिल्ली। दिल्ली वासलियों को रविवार-सोमवार रात हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बता दें कि रात में राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी कमी आई है। वहीं, दूसरी तरफ केरल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। यहां पिछले 94 साल के इतिहास में इतनी बारिश कभी नहीं हुई और न ही इतने बड़े पैमाने पर कभी वहां के लोगों को जलप्रलय का सामना करना पड़ा है।