25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
हिंदू सेना ने ट्रंप के जन्मदिन पर काटा 7.1 किलो का केक, कहा-वो इंसानियत के मसीहा
Play video

हिंदू सेना ने ट्रंप के जन्मदिन पर काटा 7.1 किलो का केक, कहा-वो इंसानियत के मसीहा

ये पहला मौका नही है जब हिंदू सेना ने इस तरह अमरीकी राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाया है। साल 2016 से ही ये सिलसिला चलता आ रहा है।
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Jun 15, 2018

नई दिल्ली। अमरीका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुरुवार को धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बधाईयों के साथ-साथ उनके कार्यालय में शानदार उत्सव का आयोजन किया गया। वहीं उनकी बेटी ने भी उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर शुभकामनाए दीं।

भारत में भी ट्रंप का ‘हैप्पी बर्थडे’

ट्रंप के जन्मदिन का उत्सव सिर्फ अमरीका तक सीमित नही रहा, भारत में भी हिंदू सेना ने उनके लिए खास आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर ट्रंप के पोस्टर के सामने 7.1 किलो का केक काटकर उन्हें बधाई दी। हिंदू सेना का मानना है कि ट्रंप ‘इंसानियत के मसीहा’ हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर महानता दिखाई है।

लगातार तीन सालों से चल रहा है केक काटने का सिलसिला
बता दें कि ये पहला मौका नही है जब हिंदू सेना ने इस तरह अमरीकी राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाया है। साल 2016 से ही ये सिलसिला चलता आ रहा है।