30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
केरल में सड़क पर मानवता शर्मसार, देखें वीडियो
Play video

केरल में सड़क पर मानवता शर्मसार, देखें वीडियो

केरल के कड़ाक्कावूर में एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। सड़क पर कराहती महिला को बचाने के बजाय लोग तमाशबीन बने रहे।  
Google source verification

तिरुवनंतपुरमः केरल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। तिरुवनंतपुरम में सड़क हादसे की शिकार बुजुर्ग महिला को बचाने के बजाय लोग तमाशा देखते रहे। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि सड़क पर महिला अचेत अवस्था में पड़ी है लोग अपने-अपने वाहन से आ और जा रहे हैं लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। काफी देर बाद सड़क पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पीसीआर से महिला को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना को अंजाम देने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
दरअसल कड़ाक्कावूर में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया था लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 23 साल है। वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था जिस पर तीन लोग बैठे थे।