मुंबई। मुंबई के तटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां एक नए सिपाही की तैनाती की गई है। दरअसल भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में एक इंटरसेप्टर नाव चार्ली -439 (सी-439) शामिल किया। बता दें ये नाव अत्याधुनिक तकनीकीयों से लैस है। आईसीजीएस सी -439, 27.4 मीटर लंबा है, जिसमें 136 टन लाने-ले जाने की क्षमता है। इसके साथ ही ये 45 समुद्री मील की अधिकतम स्पीड प्राप्त करने में सक्षम है।
आपको बता दें कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद मुंबई समेत भारत के सभी समुद्री किनारों की सुरक्षा को मजबूती देने की कवायद की जा रही है। ऐसे में सी-439 को नियुक्त करने का निर्णय लेना इसी दिशा में एक पहल है।