
नई दिल्ली। पुंछ में भारतीय सेना के जवानों ने स्कूली बच्चों को गोलीबारी से बचाया। शनिवार को मेंढलर तहसील के बालाकोट सेक्टर स्थित सैंडोटे गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, तभी पाकिस्तान ने सीमा पर गोली-बारी शुरू कर दी। आनन-फानन में सेना के जवान स्कूल से उन्हें बाहर निकालने पहुंच गए। इन जवानों ने इसके अलावा अन्य दो स्कूलों के बच्चों को भी स्कूल से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।