15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने लगाया पहला जनता दरबार
Play video

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने लगाया पहला जनता दरबार

कर्नाटक के सीएम ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और मदद का भरोसा जताया।
Google source verification

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को सीएम कुमारस्वामी ने पहला जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की शिकायतें सुनीं और इसका हल निकालने का भरोसा जताया। जेडीएस के नेता कुमारस्वामी कांग्रेस की मदद से कर्नाटक में सरकार बनाने में सफल हुए है लेकिन पोर्टफोलियो विवाद को लेकर अभी तक वह अपनी कैबिनेट का विस्तार नहीं कर पाएं हैं। इस मामले वह अपनी मजबूरी भी जाहिर कर चुके हैं। इससे नवनिर्वाचित सरकार को धक्का लगा है। इस समस्या से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह जनता दरबार लगाकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव तक वह जनता में अपनी लोकप्रियता को बढ़ाएं ताकि उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत