
नई दिल्ली। कश्मीर में पाकिस्तान की एक बार फिर नापाक हरकत सामने आई है। यहां नौशेरा सेक्टर में गुरुवार शाम पाकिस्तान सेना ने युद्धविराम का उल्लघंन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। इसके साथ ही आसपास के कई घरों को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना गुुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। वहीं गणतंत्र दिवस के दिन पाक की ओर से की गई इस हरकत लोगों में भारी रोष है। नौशेरा सब-डिविजनल मैजिस्ट्रेट अब्दुल सत्तार के बताया कि पिछले सीजफायर तोड़े जाने वाली घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।