10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार भेजेगी अतिरिक्त 90 हजार टन अनाज
Play video

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार भेजेगी अतिरिक्त 90 हजार टन अनाज

केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि हम केरल में बाढ़ से पीड़ित हर व्यक्ति तक अनाज पहुंचना चाहते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 21 Aug 2018, 10:49 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बाढ़ से पीड़ित केरल को अतिरिक्त 89,540 टन अनाज भेजने का फैसला किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) योजना के तहत केरल को प्रति माह 1,18,000 टन अनाज मिलता है लेकिन इसमें पूरी आबादी शामिल नहीं होती है। केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि हम राज्य में हर व्यक्ति तक अनाज पहुंचना चाहते हैं। इसलिए, हम अतिरिक्त 89,540 टन अनाज भेज रहे हैं। इसके अलावा, हमने 100 टन दाल भेजी है, अब रोजाना 80 टन की आपूर्ति की जा रही है।