
मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह जलभराव, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्या सामने आ रही है। इन्हीं कारणों से एक आदमी को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल अपने स्कूटर से जा रहा वह व्यक्ति सड़क पर गड्ढे के कारण फिसल कर नीचे गिर गया, तभी सामने से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
बताया जा रहा मृतक कल्याण में किसी काम के सिलसिले में आया था, और घटना के समय अपने घर की तरफ जा रहा था।