
मुंबई। मराठा आरक्षण की आग आज आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंच गई है। मराठा मोर्चा ने आज मुंबई बंद बुलाया है। इसके साथ ही ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ भी बंद है। बंद के दौरान मराठा मोर्चा ने मुंबई की ओर जानेवाली ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जाम कर दिया। हालांकि 20 मिनट बाद आंदोलनकारी हाइवे से हट गए। वहीं मुंबई की लाइफ लाइफ कहे जाने वाली लोकल ट्रेन को भी रोकने की कोशिश की गई।