
नई दिल्ली। व्याभिचार के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले पर कहा कि धारा-497 यानी व्यभिचार पर शीर्ष अदालत के फैसले से ***** समानता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से आयोग महिला समानता के मुद्दे पर संघर्षरत है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ये संकेत मिले हैं की देश की अदालतें महिला समानता के मुद्दे को गंभीरता से लेने लगी हैं। व्यभिचार कानून को समाप्त करने के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कई अन्य मुद्दों पर भी देश की अदालतों को बदलते परिद़श्य के हिसाब से निर्णय देने की आवश्यकता है।