
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। इसके बाद से विपक्ष को उम्मीद है कि वह सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकेगी। कांग्रेस,सपा और बसपा के नेताओं का कहना है कि इस सत्र में वह सरकार के चार साल के कार्यकाल को जनता के सामने लाएंगे।