10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: दिल्ली मेट्रो में अचानक पीएम मोदी को देख लोगों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
Play video

Video: दिल्ली मेट्रो में अचानक पीएम मोदी को देख लोगों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

पीएम मोदी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर की आधारशिला रखने के लिए मेट्रो से द्वारका गए थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 20 Sep 2018, 5:51 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अचानक से एक बार फिर जनता के बीच में जाकर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। पीएम मोदी ने धौला कुंआ से द्वारका तक मेट्रो की सवारी की। इस दौरान मेट्रो में सवार लोग पीएम को अपने बीच में पाकर काफी खुश नजर आए। यात्री पीएम से हाथ मिलाते तो कभी सेल्फी लेते नजर आए।

पीएम मोदी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर की आधारशिला रखने के लिए मेट्रो से द्वारका गए थे। 26 हजार करोड़ के बजट में बनने जा रहा ये एग्जीबिशन सेंटर देश का सबसे बड़ा इंडोर एग्जीबिशन सेंटर होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने आप में एक ‘मिनी सिटी’ बताया, जहां एक ही कैंपस में कन्वेंशन सेंटर, एक्स्पो हॉल, मीटिंग हॉल, होटल, मार्केट, ऑफिस और दूसरी सुविधाएं मौजूद होंगी।