नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट 2021-22 पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने वाला बजट है। किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को आसानी के साथ लोन मिल सकेगा। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत एपीएमसी मार्केट का मजबूत किया जाएगा।