6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार चिंतित, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ना है कारण-मंत्री
Play video

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार चिंतित, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ना है कारण-मंत्री

इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमरीका नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था।

Google source verification

भुवनेश्वर: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ करी कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। विपक्ष ने भी बढ़े दामों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट के चलते ऐसे हालात पैदा हुए हैं। हालांकि भारत सरकार इसको लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, ‘ केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित है तथा उनकी जांच करने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है।

मंत्री ने अमरीकी नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमरीका नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रधान ने कहा, ‘ अमरीका की नीतियों के कारण दुनियाभर में डॉलर के मुकाबले मुद्राओं की कीमतें गिर रही हैं। भारत की मुद्रा भी इससे प्रभावित हुई है और तेल की कीमत असामान्य रूप से बढ़ी हैं।’ प्रधान ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये का अवमूल्यन दोनों के पीछे बाहरी वजहें हैं।

पेट्रोल-डीजल के हर दिन बढ़ रहे दाम

बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में शनिवार को फिर 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 78.68 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैय़ आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल आज 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 86.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 74.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

 

 

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत