19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
प्रेसिडेंट कोविंद ने देशवासियों को भेजा निमंत्रण, आकर देखें कैसा है राष्ट्रपति भवन का नजारा
Play video

प्रेसिडेंट कोविंद ने देशवासियों को भेजा निमंत्रण, आकर देखें कैसा है राष्ट्रपति भवन का नजारा

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि राष्ट्रपति भवन हम सभी का है और इसे देखने जरूर आएं।
Google source verification

नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक राष्ट्रपति भवन नहीं देखा तो जरूर देखें क्योंकि राष्ट्रपति कोविंद ने खुद बुलाया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन हम सभी का है और इसे देखने जरूर आएं।

रविवार को राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट से किये गए ट्वीट में सबको आमंत्रण दिया गया है। ट्वीट में राष्ट्रपति की ओर से लिखा गया है कि ‘भारत के लोकतंत्र के प्रतीक ‘राष्ट्रपति भवन’ में आप सबका हार्दिक स्वागत है। राष्ट्रपति भवन सभी देशवासियों का है। आप इसे देखने जरूर आइए — राष्ट्रपति कोविन्द’।

इस संदेश के साथ पोस्ट में एक शार्ट क्लिप भी जारी किया गया है, जिसमें भवन की खूबसूरती और वहां के खास नजारों को दर्शाया गया है। यह ट्वीट अब तक करीब 80 हजार लोगों ने देख लिया है और करीब 2 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। वीडियो में वहां जानें से जुड़े कुछ जानकारियां भी दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि भवन को आम लोगों की लिए चार दिन खोला जाएगा, ये दिन हैं- गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। हालांकि यहां जानें की लिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आप ऑनलाइन भी प्राप्त सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत