
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कमर्शियल शहर मुंबई में रोजाना लाखों लोगों को खाना पहुंचाने वाले डिब्बावाला संगठन का नाम सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। इस बात का सबूत है कि भारत दौरे पर आईं नीदरलैंड की क्वीन मैक्सिमा ने इस संगठन से मुलाकात की। रानी ने मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास इस संगठन से मुलाकात की।
डिब्बावाला संगठन ने भी बड़े ही गर्मजोशी के साथ रानी का स्वागत किया। रानी मैक्सिमा भी इस संगठन से मिलकर काफी खुश दिख रही थीं। रानी ने एक काले रंग की पोशाक पहनी हुई थी, जो काफी सुंदर दिख रही थी। साथ ही रानी ने इस संगठन के कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। इनकी मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। देखें-