
नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजस्थान के बीकानेर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। शहर में लोगों को घर से निकलने में भी दिक्कतें आ रही है। लगातार पानी गिरने से बीकानेर रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म भी डूब गया है। साथ ही कलेक्टोरेट और नगर निगम परिसर में भी पानी घुस गया है।