
रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) के डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने कहा है कि चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को उच्च रक्तचाप के अलावा थोड़ा अवसाद है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बीमारी और पर्यावरण में बदलाव के कारण अवसाद होता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल शिफ्ट करने की कोई जरूरत नहीं है।