28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Viral video : आतंकी ने ललकारा था मेजर शु्क्ला को, अगली ही दिन पहुंच गया जहन्नुम
Play video

Viral video : आतंकी ने ललकारा था मेजर शु्क्ला को, अगली ही दिन पहुंच गया जहन्नुम

आतंकवादी चुनौती के 24 घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने आतंकी समीर टाइगर को मार गिराया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 1 May 2018, 5:26 PM IST

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलवामा में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समीर टाइगर को मार गिराया गया। समीर टाइगर की मौत के बाद वो वीडियो वायरल हो रही है जिसमें आतंकी समीर भारतीय सेना के मेजर शुक्ला को चुनौती दे रहा है। आतंकवादी चुनौती के 24 घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने उसे जमींदोज कर दिया। दरअसल आतंकी समीर टाइगर ने वीडियो में कहा था कि, ‘शुक्ला को कहना कि शेर ने शिकार करना क्या छोड़ा और तूने सोचा जंगल हमारा है। अगर तूने अपनी मां का दूध पिया है तो सामने आ जा।’ आतंकी की इस चुनौती के बाद सेना ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने 6 घंटे से भी अधिक समय तक चले मुठभेड़ में समीर टाइगर को ढेर कर दिया। आतंकी के खात्मे के बाद सोशल मीडिया पर मेजर शुक्ला की तारीफ हो रही है।

कौन है मेजर शुक्ला ?
वीडियो में जिस मेजर शुक्ला को ललकारने का दुस्साहस आतंकी टाइगर कर रहा है। उनका पूरा नाम मेजर रोहित शुक्ला हैं। मेजर रोहित शुक्ला सेना की 44 आर.आर. ( 21 राजपूत ) के हैं। मुठभेड़ के दौरान मेजर शुक्ला दायें बाजू में गोली लगने से घायल हो गए, लेकिन ऑपरेशन में डटे रहे। मेजर रोहित शुक्ला ने समीर टाइगर को पकडऩे के लिए अच्छा जासूस नैटवर्क बनाया था। इससे पहले टाइगर कई बार दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ों के दौरान घेराबंदी को तोड़ने में सफल रहा था। मेजर शुक्ला मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए थे, जिनको बाद में एयरलिफ्ट कर श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

 

सूत्रों को बनाता था निशाना
समीर टाइगर के बारे में कहा जाता है कि वह उन स्थानीय लोगों को निशाना बनाता था, जिनके सुरक्षा एजेंसियों के साथ
संपर्क होते थे। उसके मारे जाने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि समीर टाइगर ने सेना के मुखबिर को पकड़ा था और उसके जरिए सेना के मेजर को संदेश भेजा था। पुलिस महानिरीक्षक एसपी पानी ने बयान दिया है कि जो आतंकवादी हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल थे उनको मार गिराया गया था। वहीं एसपी पनी ने बताया कि आगे भी आतंकियों के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक विफल किया जाएगा। बता दें कि बुरहान वानी की तरह टाइगर भी घाटी में हिज्बुल के नये पोस्टरबॉय के रूप में देखा जा रहा था