26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सिग्नेचर ब्रिज पर संग्राम, AAP विधायक अमानातुल्ला पर मनोज तिवारी को धक्का देने का आरोप
Play video

सिग्नेचर ब्रिज पर संग्राम, AAP विधायक अमानातुल्ला पर मनोज तिवारी को धक्का देने का आरोप

सिग्नेचर ब्रिज पर सियासी घमासान जारी है। उद्घाटन के दौरान यह ब्रिज युद्ध का मैदान बन गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 4 Nov 2018, 8:47 PM IST

नई दिल्ली: बीजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। पुल के उद्घाटन से पहले कार्यक्रम में बिन बुलाए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंच गए। इस दौरान आप कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं मनोज तिवारी मंच की ओर जाने लगे। इस पर आप विधायक अमानातुल्ला ने तिवारी को धक्का दे दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि अमानातुल्ला ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। गोली से मारने की धमकी दी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अमानातुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे।

मनोज तिवारी पर भी थप्पड़ मारने का आरोप

वहीं मनोज तिवारी पर पुलिस को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगा है। मनोज तिवारी पर आरोप है कि कार्यक्रम में पुलिस वाले जब उन्हें जाने से रोका तो उन्होंने पुलिस वालों पर मुक्का मारा। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।