28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सभी के लिए बेहतर सरकारी शिक्षा प्रणाली चाहते हैं रमन मैग्सेसे अवार्डी सोनम वांगचुक
Play video

सभी के लिए बेहतर सरकारी शिक्षा प्रणाली चाहते हैं रमन मैग्सेसे अवार्डी सोनम वांगचुक

फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान वाला 'फुनशुक वांगड़ू' का किरदार काफी हद तक इंजीनियर और इनोवेटर वांगचुक के जीवन पर ही आधारित था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 5 Aug 2018, 8:10 AM IST

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सोनम वांगचुक और भारत वाटनानी को सम्मानित किया है। बता दें कि हाल ही में दोनों को एशिया का नोबल प्राइज कहने जाने वाले मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वाटनानी मनोविज्ञानी हैं जबकि वांगचुक शिक्षा सुधारक हैं। महाराष्ट्र सरकार ने दोनों को महाराष्ट्र के स्कूल और कॉलेजों में छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए कहा है। वांगचुक सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की राज्य की पहल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से जुड़ने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गुणवत्ता शिक्षा एक गेमचेंजर साबित होगी और इसे अमीर लोगों के साथ ही गरीबों को सरकारी स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराना चाहिए।बता दें कि लद्दाख में शिक्षा सुधार कार्यक्रम ऑपरेशन न्यू होप एवं श्रद्धा पुनर्वास फाउंडेशन के संस्थापक हैं सोनम वांगचुक।फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान वाला ‘फुनशुक वांगड़ू’ का किरदार काफी हद तक इंजीनियर और इनोवेटर वांगचुक के जीवन पर ही आधारित था। वहीं भारत वटवानी हजारों मानसिक रूप से बीमार गरीबों के इलाज के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों को लिए जाने जाते हैं।