10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक के जाबांज संदीप सिंह को सेना की श्रद्धांजलि
Play video

VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक के जाबांज संदीप सिंह को सेना की श्रद्धांजलि

सर्जिकल स्ट्राइक टीम का हिस्सा रहे लांस नायक संदीप सिंह के पार्थिव शरीर को सेना ने अंतिम सलामी के बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 25 Sep 2018, 5:14 PM IST

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरे वर्षगांठ से चार दिन पहले इस टीम का हिस्सा रहे लांस नायक संदीप सिंह नियंत्रण रेखा के समीप तंगधार सेक्टर में सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहादत की खबर सुनते पूरे गुरदासपुर में सन्नाटा पसर गया। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि बादामी बाग छावनी में, लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट, चिनार कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंकों ने गौरवान्वित राष्ट्र की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि दी है।