10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
तेलांगना के सीएम से मिले यूएई के विदेश मंत्री, हैदराबाद में खुलेगा वाणिज्‍य दूतावास
Play video

तेलांगना के सीएम से मिले यूएई के विदेश मंत्री, हैदराबाद में खुलेगा वाणिज्‍य दूतावास

तेलांगना के सीएम केसीआर ने मुख्य सचिव को तत्‍काल जमीन आवंटित करने और वाणिज्य दूतावास के लिए आधारभूत संरचना प्रदान करने का निर्देश दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jun 2018, 10:21 AM IST

नई दिल्‍ली। हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जयद अल नाह्यान मिले। मुलाकात के दौरान यूएई की तरफ से विदेश मंत्री ने हैदराबाद में अपना वाणिज्‍य दूतावास खोलने का प्रस्‍ताव सीएम केसीआर के सामने रखा। इसके जवाब में सीएम ने इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकार करते हुए कहा कि हमें यूएई वाणिज्‍य दूतावास के लिए जमीन आवंटित करने में खुशी मिलेगी। मुलाकात के बाद तेलांगना के सीएम केसीआर ने मुख्य सचिव को जमीन आवंटित करने और वाणिज्य दूतावास के लिए आधारभूत संरचना प्रदान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने मुख्य सचिव एसके जोशी को भूमि आवंटित करने और वाणिज्य दूतावास के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने का निर्देश दिया ताकि तेलंगाना और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके। इस दौरान तेलंगाना और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि हैदराबाद का यूएई से पुराना रिश्‍ता है। वहीं यूएई के विदेश मंत्री अल नह्यान ने तेलंगाना के जबरदस्त आर्थिक और सामाजिक विकास की प्रशंसा थी।