10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

देखिए कैसे मैच के बाद विराट को आई अनुष्का की याद

आईपीएल मैच खत्म होने के बाद दिखी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव केमिस्ट्री. फोन कर पत्नी को बुलाते दिखे आरसीबी के कप्तान

Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Apr 15, 2018

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड दीवा अनुष्का शर्मा के लव की केमिस्ट्री को दुनिया जानती है। यही बात है कि शादी के बाद भी कपल प्यार के किसी भी मोमेंट को एंजॉय करना नहीं भूलते है। विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह विराट पत्नी से मिलने के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं। दरअसल आईपीएल के पहले मैच में हारने के बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बौंगलोर ने जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दिया. मैच के दौरान अनुष्का शर्मा का मैदान में मौजूद रहना विराट की टीम के लिए लकी रहा और शुरुआती मुश्किलों के बाद बैंगलोर चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान अनुष्का शर्मा अपने पति की टीम को चीयर करते हुए नजर आईं. विराट मैदान पर जरूर मौजूद थे लेकिन उनका मन पत्नी अनुष्का के ही पास था, काफी चाहने के बाद भी दोनों काफी देर तक मिल नहीं पा रहे थे। मैच खत्म होने के बाद विराट ड्रेसिंग रूम में तो अनुष्का उसके नजदीक बने स्पेशल बॉक्स में नजर आ रही थीं.. इस दौरान विराट ने अनुष्का को फोन किया और उन्हें अपने पास बुलाया।