
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उप-राष्ट्रपति ने थिएटर की नामी पर्सनेलिटी रतन थियम, वॉयलनिस्ट टी.एन.कृष्णन और पेंटर सतीश गुजराल को सम्मानित किया। बता दें कि वैंकेंया नायडू ने कल रंगमंच, कला और संगीत की दुनिया में शौहरत हासिल कर चुके तीनों व्यक्तियों को लाइफटाइम अटीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा। साथ ही वैंकेंया ने साहित्य के महत्व पर भी बात की।