12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: उपराष्ट्रपति ने प्राथमिक शिक्षा में मातृभाषा को माध्यम बनाने पर दिया जोर
Play video

VIDEO: उपराष्ट्रपति ने प्राथमिक शिक्षा में मातृभाषा को माध्यम बनाने पर दिया जोर

शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी होने से बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और हीनभावना : नायडू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Sep 2018, 2:01 PM IST

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने प्राथमिक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा बनाने पर जोर दिया और कहा है कि शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी होने के कारण बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और हीनभावना पनपती है। नायडू ने शुक्रवार को हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा मैं सदैव नयी भाषायें सीखने का पक्षधर रहा हूं। हर भाषा नया ज्ञान लाती है लेकिन प्रारंभिक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना ही चाहिये। उन्होंने कहा च्च्शिक्षा और ज्ञान का पहला संस्कार मातृभाषा में ही पड़ता है। ऐसे कई अध्ययन हुये हैं जो बताते हैं कि शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी होने के कारण बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और हीनभावना देखी गयी है। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे।