12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्‍मी हस्तियों के साथ किया पौधारोपण
Play video

VIDEO: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्‍मी हस्तियों के साथ किया पौधारोपण

पौधारोपण नैतिक रूप से अनिवार्य शर्त होनी चाहिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Jun 2019, 12:19 PM IST

नई दिल्‍ली। फिल्‍मी हस्तियों के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुंबई में विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया। उन्‍होंने कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ फिल्म प्रभाग परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि वृक्षारोपण हर किसी की प्रतिबद्धता है। हम लोग अपने जीवनकाल में जो ऑक्सीजन लेते हैं उसकी प्रतिपूर्ति के लिए हमें कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि विकास की राह पर आगे बढ़ना अच्‍छी बात है। लेकिन इस दौर में थोड़ा समय निकालकर पौधारोपण पर जोर देने से हम और बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रदूषित न हो और लोगों को शुद्ध हवा मिले इसके लिए पौधारोपण नैतिक रूप से अनिवार्य शर्त होनी चाहिए।