1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
रैम्प पर विराट का स्टाइलिश अंदाज  देख, आप भी हो जाएंगे ‘कोहली के कायल’
Play video

रैम्प पर विराट का स्टाइलिश अंदाज देख, आप भी हो जाएंगे ‘कोहली के कायल’

मुंबई में मैदान के अलावा जब इंडियन स्किपर ने रैम्प संभाला तो यहां भी सबको चौंका दिया। अपने स्टाइलिश अंदाज में विराट ने सबकी तालियां बंटोरी
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Apr 18, 2018

नई दिल्ली. मैदान पर तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से हर किसी के छक्के छुड़ा देते हैं, लेकिन बात मैदान के बाहर की हो तो भी विराट का कोई मुकाबला नहीं है। जी हां खास तौर पर फैशन के मामले में विराट को बीट कर पाना फिलहाल किसी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल होगा। दरअसल मुंबई में मैदान के अलावा जब इंडियन स्किपर ने रैम्प संभाला तो यहां भी सबको चौंका दिया। अपने स्टाइलिश अंदाज में विराट ने सबकी तालियां बंटोरी।

विराट का बेफिक्र अंदाज
खूबसूरत मॉडल के बीच विराट बेफिक्र अंदाज अलग ही छाप छोड़ गया। दरअसल विराट कोहली अमरीकन कंपनी हेडगियर के भारती संस्करण की लॉन्चिंग में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कंपनी ने खास तौर पर विराट कोहली के नाम से सिग्नेचर कलेक्शन भी लॉन्च किया। इस मौके पर विराट कोहली ने कहा कि मैं जब कुछ पहनता हूं तो कोशिश रहती है कि उससे में खुद को कनेक्ट कर सकूं. खास तौर पर मैदान पर भी जो गियर में इस्तेमाल करता हूं वो मुझको रिप्रजेंट करते हैं।

छोड़ जाते हैं अलग छाप
बहराल विराट कोहली का अंदाज उनके खेल की ही तरह उम्दा फिर चाहे वो मैदान में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना हो या फिर फैशन की फील्ड में अपनी अलग छाप छोड़ना हर बार कोहली लोगों को अपना कायल बना देते हैं।