28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
10 घंटे में 25000 पुश-अप्स लगाने वाले शख्स ने बताया अपनी सेहत का राज, युवाओं को दिया संदेश
Play video

10 घंटे में 25000 पुश-अप्स लगाने वाले शख्स ने बताया अपनी सेहत का राज, युवाओं को दिया संदेश

कोटा के रहने वालेे कुलदीप सैनी ने भी पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया है

Google source verification

कसरत में पुश अप काफी अहम होते हैं। रोज पुश-अप्स करने से शरीर मजबूत होता है। कुछ ऐसे भी हैं जो पुश-अप्स को लेकर काफी दिवाने हैं। दिवानगी ऐसी है कि कई रिकॉर्ड ही बना दिए हैं। कोटा के रहने वालेे कुलदीप सैनी ने भी पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हाल ही में 10 घंटे के भीतर 25 हजार पुश-अप्स लगाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। ये विश्व भर में सबसे ज्यादा पुश-अप्स लगाने का कीर्तिमान है। सैनी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु स्वामी जी को देते हैं। उन्होंने अपनी सेहत के राज से पर्दा उठाते हुए युवाओं को संदेश भी दिया। इतने पुश-अप्स मारने के राज के बारे में सैनी ने बताया कि युवाओं को प्रोटीन पाउडर के बजाय बादाम पाक, च्यवनप्राश, देसी घी और दूध का सेवन करना चाहिए।